रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन में नवनिर्मित कार्डियक सेंटर खुला। इसका शुभारंभ 10 मई को सदन के वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सपत्निक पूजन के साथ किया। इसके निर्माण में कोल इंडिया ने आर्थिक सहयोग दिया है।
कार्डियक सेंटर का उद्घाटन सदन के सदस्य एवं दानदाता प्रदीप नारसरिया, सीटीवीएस (ओ.टी) का सुभाष मोदी और डीलक्स केबिन का विनोद (बिनू) ठक्कर ने किया। इसके अलावा डायलिसिस मशीन का भगवती प्रसाद भुवालका ने विधिवत उद्घाटन किया। रघुनाथ प्रसाद नोपानी वेलफेयर फंड ने इसे प्रदान किया था।
सदन में नवनिर्मित कार्डियक सेंटर हृदयालयम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का एक संयुक्त ईकाई है। इसके लिए कोल इंडिया ने मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग दिया है।
कार्डियक सेंटर में पूरी तरह से अत्याधुनिक हृदय देखभाल की सुविधा है। यह हृदय रोग विशेषज्ञों, तकनीशियनों और अन्य योग्य कर्मचारियों की एक टीम से सुसज्जित है। इस सेन्टर में 250 दक्ष चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ कार्य करते हैं, जो 24X7 हृदय रोगों के इलाज के लिए तत्पर रहते हैं। हृदय की संर्जरी से संबंधी सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। यहां कैथ लैब के साथ साथ संपूर्ण कार्डियक सेंटर है।
डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. बिनय कुमार और डॉ. प्रत्या गुहा सरकार हृदय रोग चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर सदन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा ने कामना की कि सदन का यह हार्ट सेंटर एक रिसर्च सेंटर का रूप लेगा। हार्ट सेंटर के डॉ. प्रत्य गुहा सरकार ने कहा कि यहां बच्चों के हार्ट के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।
मेडिकल बोर्ड के चेयरमेन अजय मारू ने कार्डियक सेंटर के निर्माण की चुनौतियों एवं प्राप्त सहयोग की चर्चा की। सदन के वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सदन से सामाजिक जुड़ाव को अपने जीवन का श्रेष्ठ अवसर बताया। सचिव आशीष मोदी ने धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, सह सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अरूण खेमका, सदन के पूर्व अध्यक्ष के.के. पोद्दार, जुगल किशोर मारू, राजकुमार केडिया एवं राजेन्द्र कुमार सरावगी, सदस्य पवन कनोई, सदन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा, सांसद सजंय सेठ, कमेटी चेयरमेन आलोक तुलस्यान, वरूण जालान सहित अन्य उपस्थित हुए। समारोह का संचालन सदन के सहायक सचिव वेदप्रकाश बागला ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8