छठे चरण के चुनाव में 22 की उम्मीदवारी रद्द, सबसे अधिक यहां से

झारखंड
Spread the love

  • जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हुआ

रांची। छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 3 का पर्चा रद्द हुआ है। अब यहां 25 उम्मीदवार बचे हैं। उक्‍त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 7 मई को दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 6 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। यहां से अब 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी 6 लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। यहां अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। इस चरण में नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मई है।

सांतवें चरण के चुनाव में नामांकन के पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल किया गया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहले दिन एक भी नामांकन नहीं किया गया।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हो गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8