भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र के काफिले ने लोगों को रौंदा, दो की मौत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। चर्चित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करन भूषण के काफिले ने लोगों को रौंद दिया। इस घटना में 2 की मौत हो गई। एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। करन और कैसरगंज से बीजेपी का उम्मीदवार है।

जानकारी के मुताबिक घटना करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास 29 मई की सुबह घटी। यहां भाजपा बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिला ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। एक महिला घायल है। उसकी स्थिति नाजुक है।

महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की बाद सभी कार छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। सड़क जाम कर दिया। लोगों ने गाड़ी को भी जलाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार को जब्त कर लिया। बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हादसे के वक्त करण भूषण काफिले में मौजूद थे या नहीं। शुरुआती रिपोर्ट में उनके नाम का जिक्र नहीं है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8