रामकृष्ण मिशन आश्रम के कुक्‍कुटों में मिला बर्ड फ्लू, इसपर रोक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के कुक्‍कुटों की जांच किये गये नमूनों में बर्ड फ्लू की पृष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट/कुक्कुट उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है।

भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्‍ट्रीय उच्‍च सुरक्षा पशु रोग संस्‍थान में रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के कुक्‍कुटों के नमूनों की जांच की गई। इसमें बर्ड फ्लू (H5N1 Avian Influenza) की पृष्टि हुई है।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एहतियात के तौर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी (संक्रमित क्षेत्र-कुक्कुट प्रक्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अंडा की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही, इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8