बिटावदा के संत शीतलदास महाराज को दी गयी भू समाधि

अन्य राज्य देश
Spread the love

विवेक जैन

सोनीपत (हरियाणा)। नेशनल हाइवे 334 बी के सोनीपत-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के यमुना पुल के निकट स्थित शिव मंदिर के महंत व मुख्य पुजारी शीतलदास महाराज को शिव मंदिर प्रांगण में साधु-संतो की उपस्थिति में भू समाधि दी गयी। लगभग 80 वर्षीय संत शीतलदास महाराज मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील के बिटावदा गांव के निवासी थे।

महाराज के परम भक्त व वर्ष 2008 से उनकी सेवा करने वाले रवि वर्मा ने बताया कि वे कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर जनपद बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सभी प्रयास करने के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

महाराज के शुभचिंतक व समाजसेवी सुरेन्द्र मलनिया ने बताया कि उनका जाना बहुत दुखदायी है। महाराज एक सन्यासी, अच्छे मार्गदर्शक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। महाराज का सम्पूर्ण जीवन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और धर्म के प्रचार व प्रसार में बीता। उनके तीन सुपुत्र और 1 सुपुत्री है। लगभग 50 वर्ष की उम्र में उन्होंने गृह त्याग किया। अपना सम्पूर्ण जीवन भगवान शिव को समर्पित कर दिया।

महाराज की भू समाधि के अवसर पर अनेकों साधु-संतो के अलावा उनकी पुत्री पूनम उर्फ डॉली, भाई भोपाल सिंह, सोहनवीर सिंह व कृष्णपाल सिंह, बहन विद्या प्रधान, कमला आगरा व शिक्षा, भतीजे बिट्टू, संजीव व नवीन, भांजा अनिल, बहनाई सतपाल सिंह आगरा, पोता अभि, बब्लू व अन्य परिवार, गौरीपुर जवाहरनगर के पूर्व प्रधान सत्यपाल उर्फ सत्तो चौहान, अर्जुन कश्यप भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8