अरविंद केजरीवाल ने बताया क्‍यों नहीं दे रहे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। फिलहाल उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट से चुनाव प्रचार के लिए अंतिम राहत मिली है। जेल जाने के बाद भी उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया। अब उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं देने का खुलासा भी किया।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अगर मैं इस्तीफा दे दूं तो देश का लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। अगर मैंने इस्तीफा दिया तो अगले मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका अगला निशाना ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन, एमके स्टालिन होंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाऊंगा कि मैं जेल से भी सरकार चला सकता हूं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8