Urvashi Rautela

क्रिकेटर ऋषभ पंत से शादी के सवाल पर जानें क्‍या बोली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के संबंध को लेकर अक्‍सर खबरें आती रहती है। कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि पंत और उर्वशी डेट कर रहे हैं। फिर कहा गया कि पंत ने रौतेला का नंबर ब्लॉक कर दिया है। उर्वशी ने कई बार पंत को लेकर बयान दिया है, हालांकि ऋषभ की ओर से कभी कुछ नहीं कहा गया। अब एक बार फिर उर्वशी ने पंत को लेकर बात की है।

दरअसल एक वीडियो में उर्वशी रौतेला को पंत के बारे में कुछ पेचीदा सवाल पूछे जा रहे हैं। पंत के बार में उर्वशी से शादी को लेकर सवाल हुआ। होस्ट ने पूछा, ऋषभ आपका आदर करते हैं। मुझे खुशी होगी कि आप उनसे शादी कर लेंगी। उर्वशी से इस सवाल पर रिएक्शन देने को कहा गया। इसके जवाब में बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा-नो कमेंट।

दिसंबर 2022 में पंत का एक्सीडेंट हो गया था। तब उर्वशी रौतेला ने पोस्ट डालकर उनके ठीक होने की कामना की थी। अब ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। करीब 15 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद पंत ने आईपीएल 2024 से वापसी की थी। वह अच्छी लय में भी दिख रहे हैं। इसी वजह से पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में जगह मिली है। पंत के साथ ही संजू सैमसन को विकेटकीपर के रूप में रखा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8