अभिषेक वैभव पाठक ने मैथ का फार्मुला बनाकर झारखंड का नाम देशभर में किया रोशन

झारखंड
Spread the love

होक्सा के अभिषेक के मैथ फार्मुला को ट्रिपल आईआईटी इलाहाबाद ने किया सर्टिफाइड

  • सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी बंगलुरू में हैं लेक्चरर, हजारीबाग से हुई बचपन में पढ़ाई-लिखाई
  • कांफ्रेंस ऑफ ग्राफ थ्योरी एंड एडिटिव कांबीनेटोरिक्स में किया प्रेजेंट

हजारीबाग। हजारीबाग ओकनी तालाब रोड लेन-3 निवासी अभिषेक वैभव पाठक ने मैथ का फार्मुला बनाकर झारखंड का नाम पूरे देशभर में रोशन किया है। फिलहाल वह सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी बंगलुरू में लेक्चरर हैं और यहीं से ग्रेजुएशन और पीजी की पढ़ाई पूरी की थी।

वैसे उनका बचपन हजारीबाग में गुजरा और यहीं संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से 12वीं तक की पढ़ाई की। वह हजारीबाग ओल्ड जेवेरियन हैं और यहां से जॉन मूरी अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। अभिषेक का मैथ के प्रति आरंभ से काफी रूचि रही। उनके पिता रत्नेश्वर नाथ पाठक भी मैथ के शिक्षक हैं और अपने समय में रांची यूनिवर्सिटी के टॉपर स्टूडेंट्स में एक रहे हैं।

अभिषेक वैभव पाठक के बनाए मैथ के फार्मुले को ट्रिपल आईआईटी इलाहाबाद ने सर्टिफाइड किया है। अभिषेक ने कांफ्रेंस ऑफ ग्राफ थ्योरी एंड एडिटिव कांबीनेटोरिक्स (सीजीएसी-2024) में शामिल होकर अपने बनाए मैथ के नौ फार्मुले को प्रेजेंट किया। इसके लिए तीन मई को डिपार्टमेंट ऑफ अप्लाइड साइंसेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद के को-ऑर्डिनेटर डॉ आनंद कुमार तिवारी व डॉ सौरभ वर्मा और हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ प्रमोद कुमार के हस्ताक्षर से जारी सर्टिफिकेट अभिषेक को प्राप्त हुआ है।

अभिषेक ने गणित के फार्मुला ऑन द सोंबोर इनडेक्स ऑफ द टोटल ग्राफ थ्योरी एंड एडिटिव कांबीनेटोरिक्स रिंग्स इन द कॉन्फेरेंस ऑन ग्राफ थ्योरी एंड एडिटिव कांबीनेटोरिक्स 2024 पर अपना प्रेजेंटेशन दिया था। इसके लिए हॉक्सा से जुड़े कई लोगों, गणितज्ञों और शुभेच्छुओं ने अभिषेक वैभव पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।