
पलामू। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर पूर्व मध्य रेलवे लगातार निगाह रख रहा है। इसकी रोकथाम के लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में
डीडीयू रेलमंडल के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जपला रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न ट्रेनों व प्लेटफार्म पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान 21 मई चलाया गया।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रविरंजन सिंह व मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में अभियान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चला। इस दौरान बेटिकट समेत रेलवे एक्ट के उल्लंघन के आरोप में 30 लोगों को पकड़ा गया। उनसे लगभग 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
टिकट की जांच बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर, सोननगर-बरवाडीह सवारी गाड़ी समेत कई अन्य ट्रेनों में की गयी। महिला व दिव्यांग डिब्बे में अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे लोगों से भी जुर्माना वसूला गया।
मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित और अनारक्षित कोचों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा यात्रियों के बीच जागरुकता पैदा करना है, ताकि वह वैध टिकट के साथ यात्रा करें। मेगा जांच अभियान में मुख्य टीटीई आशीष कुमार, माल पर्यवेक्षक सचितानंद सिंह, आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8