समर्पण शाखा के रक्तदान शिविर में 25 यूनिट खून जमा

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा  ने दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर हरमू रोड स्थितमहालक्ष्मी सुज़ुकी में लगाया गया। इसमें 25 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। इस शिविर के आयोजन में अतुल गेराजी ने हेल्प की। सदर हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की टीम आयी थी।

ब्लड डोनेशन के साथ-साथ जागरुकता कार्यक्रम भी कराया गया। अतुल के साथ मिलकर अगल-बगल ऑटो मोबाईल्स के लोगो के साथ यह सत्र चलाया गया। इसमें बताया गया कि क्यों ब्लड डोनेट करना चाहिए। रक्तदान करके हम किसी को जीवनदान दे सकते है। एक इंसान ही दूसरे इंसान को ब्लड दे सकता है। इसे कही बनाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल, कोमल पोद्दार उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8