अग्रवाल सभा का 21वां समर कैंप 28 मई से

झारखंड
Spread the love

रांची। अग्रवाल सभा और अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में 21वां समर कैंप 28, 29 और 30 मई को आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के अग्रवंशी बच्चे भाग ले सकते हैं। कैंप सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके पोस्‍टर का विमोचन 24 मई को किया गया।

समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, योग, मार्शल आर्ट, चित्रकला, शतरंज, वक्तृत्व कला, हस्तकला, अभिनय, गायन, नृत्य की बेसिक जानकारी रोचक तरीके से दी जाएगी। इससे वे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान सकेंगे। उसे विकसित कर सकेंगे। रांची के निपुण प्रशिक्षकों ने अपनी सहमति दे दी है।

अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, सचिव मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, आकाश और महिला समिति की मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, मंजू केडिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, संगीता गोयल, सीमा पोद्दार की उपस्थिति में समर कैंप के पोस्टर का विमोचन किया गया।

अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अग्रसेन भवन में समर कैंप का फार्म उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी महाराजा अग्रसेन भवन से या संयोजिका रूपा अग्रवाल (फोन 9708603305) से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8