चौथे चरण में चुनाव लड़ेंगे 1717 उम्मीदवार, यहां से भरे गए सर्वाधिक नामांकन पत्र

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • 10 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय सीटों के लिए दाखिल किए गए 4264 नामांकन पत्र

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां की 96 संसदीय सीटों के लिए 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद 1970 नामांकन वैध पाए गए।

मतदान के चौथे चरण में तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र नलगोंडा और भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशचौथे चरण में संसदीय सीटों की संख्या नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्यानाम वापसी के बादउम्मीदवारों की संख्या
आंध्र प्रदेश251103503454
बिहार51455655
जम्मू एवं कश्मीर1392924
झारखंड41444745
मध्य प्रदेश81549074
महाराष्ट्र11618369298
ओडिशा4753837
तेलंगाना171488625525
उत्तर प्रदेश13360138130
पश्चिम बंगाल81387575
कुल96426419701717

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8