लातेहार। झालसा (रांची) के निर्देश पर लातेहार व्यवहार न्यायालय में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना आवश्यक है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना मनुष्य है, लेकिन वह आज के समय में धरती का ध्यान रखना भूल गया है। धरती द्वारा इंसानों को कई संसाधन दिए गए हैं, लेकिन मनुष्य इनका निर्दयतापूर्ण इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है। इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। हम लोगों की रक्षा ओजोन परत करती है। यह हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। इस लेयर में छेद हो गया है। यहां तक कि ग्लेशियर भी समय के साथ-साथ पिघलने लगे हैं। ऐसे में अब इंसानों का सतर्क होना आवश्यक है। पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, सीजेएम मो. अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता रमण महतो, एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश यादव, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा एवं राहुल कुमार और व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने पौधा लागाकर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8