रांची। नागरमल मोदी सेवा सदन परिवार ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चित्र/पेन्टिंग और लेख/कविता इस वर्ष की थीम ‘माई हेल्थ माई राईट’ विषय पर आमंत्रित किया गया था। इसके तहत चित्र/पेन्टिंग और लेख/कविता इस वर्ष की थीम पर प्राप्त हुए सभी प्रतिभागियों को एक समारोह में पारितोषित वितरण किया गया। प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागी को सभी समुचित पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में चित्र/पेन्टिंग के लिए प्रथम पुरस्कार सुश्री कुमार क्षितिज, द्वितीय पुरस्कार सदन की डायटिशियन श्वेता जायसवाल एवं तृतीय पुरस्कार हार्ट सेन्टर की रंजीता खेस को दिया गया। लेख/कविता पर प्रथम पुरस्कार हार्ट सेन्टर की कृति कंडुलना, द्वितीय पुरस्कार सदन की वार्ड अटेंडेंट बसंती मेहता और तृतीय पुरस्कार हार्ट सेन्टर की प्रीति मिंज को मिला।
पुरस्कार वितरण सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, आलोक तुलस्यान एवं वरूण जालान, सदन के सीएमए, डीएचए, एनएस द्वारा सभी प्रतिभागियों को किया गया। समारोह का संचालन वरूण जालान और धन्यवाद अध्यक्ष अरूण छावछरिया ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8