ईद पर दिखा उत्‍साह, दुआओं के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। ईद के मौके पर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांके क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने अहले सुबह से ही अकीदतमंद जुटे। इसी क्रम में कांके बाजार टांड़, पिठोरिया चौक, कोकदोरो इस्लामपुर, हुसीर, होचर स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में इबादत को हजारों लोग अहले सुबह 8.30 बजे जुटे और एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में नमाज के बाद विभिन्न धर्मों और राजनीतिक व समाजिक लोगों ने नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। भाईचारे के इस माहौल में गंगा जमुनी तहजीब साकार होती हुई नजर आई।

इसके पूर्व कांके ईदगाह में लोगों को संबोधित करते हुए कारी अशरफ ने कहा कि मुसलमान एक माह रमजान के रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की है। रोजेदार के लिए यह ईद खुशियां लेकर आई है। ईद पर गांव, शहर और वतन का सामाजिक सौहार्द बना रहे, यही दुआ है। उन्होंने कहा ईद की मुबारकबाद देने के लिए विभिन्न धर्मों के लोग ईदगाह आए हैं। यही सांम्प्रदायिक सद्भाव देश की ताकत है।

क्षेत्र के कांके रोड भिट्ठा, चंदवे, चुड़ी टोला, पतराटोली, मिल्लत कॉलोनी, सेमरटोली, बोड़ेया, सुकुरहुट्टू, हुसीर, होचर, ओयना, चुट्टू, पिरुटोला, कोनकी, कोकदोरो, सतकनादू, कोल्हेया कनादू, पिरुटोला सहित अन्य गांव में ईद की खुशियों में बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, कोकदोरो के सदर अब्दुल मजीद अंसारी, सेक्रेट्री तबारक हुसैन, झामुमो के वरिष्ठ नेता समनुर मंसुरी, पूर्व जिप सदस्य अईनुल हक अंसारी, मोजिबुल अंसारी, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेता हकिम अंसारी, समाजसेवी शकिल अंसारी, सुरेश कुमार बैठा, जमील अख्तर, चंदन बैठा, मदन कुमार महतो, नुरुल होदा, सतकनादू मुखिया मोहम्मद अजहर, कोकदोरो मुखिया उज्ज्वल पहान, हुसीर के पूर्व मुखिया विजय उरांव ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8