गांव के लोगों ने नई तकनीक से बनाया बोरीबांध, बरसात में टूटेगा नहीं

झारखंड
Spread the love

  • श्रमदान से एक ही दिन में बनाया तीन बोरीबांध

खूंटी। गर्मी शुरू होते ही पहाड़ी इलाकों में पानी की समस्या विकराल रूप लेने लगी है। हालांकि गांव के लोगों की सकारात्मक सोच और सामुदायिक प्रयास से पानी की समस्या का हल निकला। लोगों ने श्रमदान से एक ही दिन में नई तकनीक से तीन बोरीबांध बनाया। यह कहानी खूंटी जिले के अड़की प्रखंड की मदहातू पंचायत के कटुई गांव की है।

ग्रामीणों ने जनशक्ति से जलशक्ति अभियान से जुड़कर गांव में बहने वाले पहाड़ी नाले पर एक ही दिन में तीन बोरीबांध बनाकर गर्मी में होने वाले पानी की संकट को दूर कर लिया है। तीनों बोरीबांध में लबालब पानी भर गया है। अब इस बांध से कटुई समेत पारमटोली, जोजोटोली, गोपोल के ग्रामीणों को लोगों को भी लाभ मिलेगा। इन गांवों के लोग इसी नाले में नहाने-धोने व मवेशियों को पानी पि‍लाने आते हैं।

श्रमदान करते हुए दिव्यांग डोंडा मुंडा भी काफी उत्साहित थे। बोरीबांध बनने के बाद गांव के लोगों में काफी खुशी है। बोरीबांध बनने के बाद पूरे गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से नदी किनारे भोजन किया। अड़की के पहाड़ी इलाकों में बसे कटुई गांव के बाद अब अन्य गांवों के लोग भी जल संचयन के बोरीबांध बनाने पर विचार कर रहे हैं।

जिले में सामुदायिक प्रयास से चलाए जा रहे जनशक्ति से जलशक्ति अभियान से जुड़कर मुखिया लक्ष्मण टूटी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई ग्रामसभा की बैठक में बोरीबांध बनाने का निर्णय लिया गया था। ग्रामसभा के लोगों को तीन समूहों में बांटकर बोरीबांध बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अलग-अलग समूह ने लगभग छह घंटे में बोरीबांध बनाया। इस गांव में बने बोरीबांध की खासियत यह है कि इसके पीछे पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसा करने पर बरसात के दिनों में भी बोरीबांध नहीं टूटेगा।

बोरीबांध निर्माण में मुखिया लक्ष्मण टूटी, सेवा वेलफेयर सोसाइटी के देवा हस्सा, जलसहिया शांति टूटी, पांडू मुंडा, गुरुलाल कुमार, दुलू प्रधान, भुईंया मुंडा, करम सिंह टुटी, डुकरा नाग, लीटा टूटी, सुमी नाग, बगनू पूर्ति‍, बुधु मुंडा, पुंडी मुंडा, करमू नाग, सूरज मुंडा, पांडेया मुंडा, सुभाष पूर्ति‍, हरि सिंह मुंडा समेत ग्रामसभा के सभी सदस्यों ने श्रमदान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8