सरहुल पर्व को लेकर सरना समितियों का किया निरीक्षण

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • लाउडस्पीकर एक्ट के उल्‍लंघन पर होगी कार्रवाई

रांची। सरहुल पर्व के मद्देनजर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक और रांची नगर निगम के अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक केवी रमन, नगर निगम के सहायक प्रशासक श्रीमती निहारिका तिर्की, सूरज प्रकाश चौधरी, उप समहर्त्ता जिला नजारत एवं अन्य संबंधित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सरना स्थलों का किया निरीक्षण

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक एवं अपर प्रशासक रांची नगर निगम सौरभ प्रसाद द्वारा सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया गया। यहां आला अधिकारियों द्वारा सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था के लिए बातचीत भी की गयी।

अव्वल दर्जे की व्यवस्था के निर्देश

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को सरना समिति द्वारा सरना स्थलों पर लाइट, सड़क समतलीकरण, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट आदि की बेहतर व्यवस्था को लेकर समतियों द्वारा राय दी गयी। उन्होंने कहा कि इस आलोक में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सरना स्थलों पर हर सुविधा के लिए खाका तैयार कर लिया गया है, सभी सरना स्थल पर व्यवस्था अच्छी व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों एवं सरना समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरना स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सरहुल पर्व के दौरान सरना स्थल पर आने वाले लोग पूजा करने के बाद सुगम तरीके से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो सके। ऐसी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, उसका ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आपसी समन्वय के साथ सरहुल पूजा के लिए सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना समितियों के साथ बैठक की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को लगाया जायेगा। जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं उठा पाए। ट्रैफिक किसी तरह से बाधित नहीं हो, रूट को ध्यान में रखते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इस संदर्भ में पूर्व में सूचना दी जाएगी।

ध्वनि प्रदूषण नहीं हो

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की ध्वनि प्रदूषण नहीं हो। इसे लेकर सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करें। लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन अवश्य किया जाए। कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8