मतदाता जागरुकता को लेकर ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। मतदाता जागरुकता को लेकर सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर से सिंहभूम एशोसिएशन मैदान तक ‘रन फॉर वोट’ (मैराथन) का आयोजन 13 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इसी परिपेक्ष में मैराथन का आयोजन किया गया।

स्वीप नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से नए मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सूची में नाम जोड़ने के लिए वे संबंधित बीएलओ या ऑनलाइन माध्यम www.nvsp.in पोर्टल के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ सकते हैं।

स्वीप नोडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि 13 मई को अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करें। साथ ही, अपने घर और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करेंगे। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक आवागमन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 13 मई को हम सब मिलकर मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व को साथ मिलकर मनाएंगे।

मैराथन के बाद उपस्थित सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गयी। इसके बाद सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग खुशहेंद्र सोनकेशरी, अंचलाधिकारी सदर चाईबासा, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, जिला स्तरीय विभिन्न कार्यालय के कार्यालय प्रधान और कर्मी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी और कर्मी, JSLPS विभाग के कर्मी, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी, गृह रक्षा वाहिनी के जवान, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पश्चिम सिंहभूम और चाईबासा के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जागरूक मतदाताएं सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8