भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन 22 अप्रैल से होंगे शुरू

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

रांची। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड में चौथे से सातवें तक 14 लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न होंगे।

भाजपा के चौथे चरण में शामिल क्षेत्र सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के एनडीए उम्मीदवार की नामांकन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे।

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा 22 अप्रैल को, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 23अप्रैल को एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समीर उरांव और पलामू लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बीडी राम 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8