सरस्वती शिशु मंदिर में पूजा अर्चना के साथ नया शैक्षणिक सत्र शुरू

झारखंड
Spread the love

गुमला। चैनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पूजा अर्चना के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। पुजारी गोपाल कुमार मिश्र ने मां शारदे, भारत माता और ओमकार चिंह का पूजन किया गया। पूजन के बाद नए शैक्षणिक सत्र के लिए सभी छात्रों को शुभकामना दी गई।

पुजारी गोपाल कुमार मिश्र ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी सिखाया जाता है। संस्कारवान शिक्षित व्यक्ति ही देश को महान बना सकता है।

कार्यक्रम को स्कूल के प्रधानाचार्य बाबूलाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नया सत्र शुरू हो गया है। मौके पर रेखा, संगीता सहित कई अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8