मुक्ति संस्‍था ने 43 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्‍कार

झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्‍था ने जुमार नदी तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार 7 अप्रैल को किया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कराया। जुमार नदी तट पर लेकर आए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया सहित अन्‍य ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अब तक 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। आगे भी यह काम जारी रहेगा। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, आशीष भाटिया, हरीश नागपाल, आदित्य राजगढ़िया, केवल किशोर, राजेश विजयवर्गीय, सुनील अग्रवाल,

सुदर्शन अग्रवाल, सौरभ बथवाल, उज्ज्वल जैन, पंकज खिरवाल, संदीप कुमार, संजय सिंह, अरुण कुतरियार, राहुल जयसवाल, विकाश सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, सुमित अग्रवाल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8