पुल से नीचे गिरा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

झारखंड
Spread the love

सुरेंद्र कुमार

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी इग्नैश लकड़ा (62 वर्ष) रामपुर पुल से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है।

घायल इग्नेश लकड़ा ने बताया कि‍ वह अपने टीवीएस मोपेड से चैनपुर की ओर से अपने गांव रामपुर जा रहा था। बीच में पड़ने वाले रामपुर पुल के पास आगे से आ रहे वाहन की लाईट से आंख चौंधिया गया और वह पुल से नीचे गिर गया।

घटना के बाद स्थानीय युवकों ने उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8