मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे : डॉ मोहन यादव

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भी बदल दिया

रांची। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। राम मंदिर के मामले में मोदी सरकार ने न्यायालय के फैसले को धरातल पर उतारा। वह 29 अप्रैल को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

डॉ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण ही अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शाहबानो मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। कांग्रेस ने इसे लागू करने का बजाये संसद में विधेयक लाकर इससे पलट दिया था। न्यायालय के फैसले को लागू करने का संकल्प और इच्छाशक्ति सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है।

डॉ यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने मैकाले की शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की है। नई शिक्षा नीति में सनातन भी है, संस्कार भी है, विरासत भी है और रोजगार भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सनातन का सम्मान करने वाले नेताओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व परिवारवाद से ग्रसित है। तुष्टीकरण उसका एजेंडा है।

डॉ यादव ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों मजबूत हुई है। पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में आना बंद हो गये। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दुश्मन को घर में घुसकर कड़ा जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि चाहे धारा 370 का मामला हो या कोविड के टीकाकरण का, कांग्रेस ने केवल और केवल दुष्प्रचार किया। धारा 370 पर कांग्रेस ने  कहा था कि इसके हटने के बाद खून की नदियां बहेगी, लेकिन आज पूरे कश्मीर में अमन चैन है और विकास की धारा बह रही है।

झारखंड की चर्चा करते हुए डॉ यादव ने कहा कि यह वीर बिरसा मुंडा की धरती है‌। अटल जी ने यहां के आदिवासी की भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य की स्थापना की। जनजातीय समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला, जबकि परिवारवादी राजनीति पर्टियां सत्ता को परिवार तक सीमित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहते हैं। आज भ्रष्टाचार एवं लूट में शामिल लोगों पर कानून का शिकंजा कस रहा है। मोदी सरकार बेदाग सरकार है।

इसके पूर्व प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ यादव का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान किये। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बजरंगी यादव ने चांदी का मुकुट एवं बांसुरी प्रदान कर उनका सम्मान किया। शोभा यादव ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर उनका सम्मान किया।

पूर्व मंत्री डॉ नीरा यादव ने मंच पर डॉ मोहन यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, गोपाल सोनी, रमेश वर्मा, उमेश यादव, राजेश यादव, नीलम यादव, दिलीप स्वर्णकार, जैलेंद्र कुमार, टुनटुन यादव, सूर्य प्रभात, संतोष गोप, संजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8