नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव 7 चरण में होना है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। परिणाम 4 जून को आएंगे। पहले चरण के मतदान से पहले एक बार फिर ओपिनियन पोल आया है।
इस चुनाव में भाजपा ने 370 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। एनडीए के लिए मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हालांकि भाजपा का लक्ष्य और मोदी का नारा का सच चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।
इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर सीएसडीएस ने ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक चुनाव में मोदी+ को 46% वोट मिलेंगे। इसी तरह इंडी गठबंधन को 34% वोट मिलेंगे।
ओपिनियन पोल में एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच 12% वोट शेयर अंतर दिख रहा है। इसका मतलब है कि मोदी+ देश में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे पहले के ओपिनियन पोल भी एनडीए गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी कर चुके हैं।
ओपिनियन पोल के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण भारत में भाजपा के वोट शेयर में भारी उछाल आया है। दक्षिण भारत में भाजपा का वोट शेयर 25% होगा। यह 2019 में 18% था। पूर्व और उत्तर पूर्व में भाजपा का वोट शेयर 42% होगा। यह साल 2019 में 34% था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8