गोस्‍सनर कॉलेज के छात्र के नागपुरी गीत वीडियो एल्‍बम की लॉन्चिंग

झारखंड
Spread the love

  • जज़्बे और हौसले से उड़ान भरे युवा : राजेश कच्छप

रांची। युवाओं के लिए अवसर हैं। वे अपनी ऊर्जा और जज्‍बे से सफलता पा सकते हैं। अगर युवा शिक्षा, प्रशासनिक, नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे अच्छी उम्र 20-22 साल ही है। उक्त बातें खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गोस्सनर कॉलेज में 8 अप्रैल को कही।

इस अवसर पर विधायक ने कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग के छात्र प्रिंस बारला द्वारा बनाए गए ऐ- हवा नागपुरी गीत वीडियो एल्बम की लॉन्चिंग की।

गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या ईलानी पूर्ति ने कहा कि युवाओं को हर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। चुनौतियां ही जीवन में आगे बढ़ने का सही रास्ता दिखाती है। बर्सर प्रवीण सुरीन ने कहा कि शुद्ध हवा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए वातावरण और पर्यावरण को भी संरक्षित करना आवश्यक है।

बताते चलें कि लॉन्चिंग कार्यक्रम गोस्सनर कॉलेज मास कॉम विभाग के विद्यार्थी प्रिंस बारला द्वारा आयोजित किया गया था। इस एल्बम के गीतकार शुभम लकड़ा और बरखा बड़ाईक, कोरियोग्राफर सुकन्या, संगीत निपेन डेमटा, प्रोड्यूसर एवं एडिटर प्रिंस बारला, डायरेक्टर दीपक बढ़ाइक, वीडियोग्राफर अरसद हसन, फोटोग्राफर दानिश हैं।

इस अवसर पर प्रो महिमा गोल्डन बिलुंग, प्रो अमरदीप टोपनो, प्रो हेमंत टोप्पो, प्रो जोलेन, प्रो आईजक, प्रो कोरनोलिस मिंज, प्रो संतोष सहित कॉलेज के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8