- सिंहभूम से झामुमो ने बनाया है लोकसभा प्रत्याशी
आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। पूर्व मंत्री व मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी ने शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने पर नेताद्वय के प्रति आभार प्रकट किया।
मांझी ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की जनता के लिए अग्नि परीक्षा है। यहां जनता को केंद्र सरकार की तानाशाही से मुक्त कराना है। दिशोम गुरु हमारे पिता समान अभिभावक हैं और उनका आशीर्वाद मिला है। उन्होंने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मुझे प्रत्याशी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पार्टी के प्रति आभार जताया है।
बता दें कि सिंहभूम लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पर्टी दोनों ही दलों ने महिला प्रतियाशियों पर दांव लगाया है। इसमें झामुमो ने पूर्व में कई बार झारखंड सरकार में मंत्री रही जोबा मांझी को अपना प्रतियाशि बनाया है। तो वहिं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा को अपना प्रतियाशि बनाया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8