Jharkhand Weather : मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी किया है। इसमें अगले पांच दिनों के दौरान झारखंड के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है। असहज गर्म मौसम के प्रभाव और बचाव के लिए मौसम केंद्र ने परामर्श दिया है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
केंद्र के मुताबिक मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी पश्चिमी शुष्क हवा और तेज धूप के कारण दिन का तापमान अगले पांच दिनों के दौरान झारखंड के कई जिलों में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 40°C या उससे अधिक रहने की संभावना है।
एहतियात बरतने की सलाह
झारखंड के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। झारखंड में 16 अप्रैल से 20 अप्रैल, 24 के दौरान गर्म मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
इसका रखें ख्याल
- दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
- पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।
- हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।
- जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।
- यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
- उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।
- यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।
- पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।
- यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
- अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
- पंखें का प्रयोग करें। गीले कपड़े पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8