Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : एक दिन में 10 डिग्री तक गिरा तापमान, कल से ऐसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम बदल गया है। बारिश होने के साथ कई जगहों पर आंधी चल रही है। बारिश होने से तापमान में एक दिन के अंतराल में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 8 अप्रैल, 2024 को दी।

तापमान में होगी कमी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 9 अप्रैल को राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।

10 अप्रैल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 10 से 12 अप्रैल तक राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां वज्रपात और आंधी

राज्‍य में कहीं-कहीं 9 और 11 अप्रैल को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। इसकी स्‍पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के पश्चिमी भागों में 9 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के दक्षिण और मध्‍य भागों में 10 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में 11 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

ये है जिलवार तापमान

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8