Jharkhand Weather : रहें सावधान, कल से चलेगी आंधी, इतनी होगी हवा की स्‍पीड

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। सावधान रहें। झारखंड में कल से आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के कई जिलों में बारिश भी होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 6 अप्रैल, 2024 को दी।

तापमान में होगी कमी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

7 और 8 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

9 अप्रैल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 9 से 12 अप्रैल तक राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां वज्रपात और आंधी

राज्‍य में कहीं-कहीं 7 और 8 अप्रैल को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। इसकी स्‍पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के दक्षिणी भागों में 9 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8