हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड के कुम्हरिया गांव के कोईरी मुहल्ला स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश वितरण सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, कमलेश राम, जिप सदस्य किरण देवी, कमिश्नर मुंडा, विश्व हिंदू परिषद के रंगनाथ महतो ने संयुक्त रूप से किया।

कलशयात्रा में 1001 कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से कुम्हरिया से नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन श्री मद्भागवत कथा का प्रवचन भी किया जायेगा।

कलशयात्रा को सफल बनाने में समिति के सुनील महतो, कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार आदि की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8