कांके क्षेत्र में ईद-उल-फितर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रोजेदार

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • ईद की नमाज के लिए समय सारणी जारी

रांची। रमजान-उल-मुबारक के महीने का अंतिम अशरा चल रहा है। ईद-उल-फितर का त्योहार में महज चार दिन ही बचे हैं। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसमें एक माह तक चलने वाले रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है।

मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। घर में त्योहार पर विशेष खान-पान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भ बनते हैं। ईद की खुशियों को लेकर शहर से लेकर कांके व पिठोरिया के मार्केट में नई ड्रेस खरीदने के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखा जा रहा है। युवा वर्ग गर्मी को देखते हुए अपना ड्रेस बनवा रहे हैं। ग्राहक बांडेड व लोकल दोनों ही श्रेणियों के कपड़ों की खरिददारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार विगत कुछ वर्षों से रेडीमेड गार्मेंट्स की मांग बढ़ी है।

वहीं, दूसरी ओर ईद-उल-फितर को लेकर क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज को लेकर समय सारणी जारी कर दी गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस भी इसको लेकर तैयारी कर चुकी है।

समय सारणी

  • कांके ईदगाह सुबह 9.00 बजे
  • पिठोरिया ईदगाह सुबह 9.00 बजे
  • कोकदोरो ईदगाह सुबह 8.00 बजे
  • पिरुटोला ईदगाह सुबह 8.00 बजे
  • हुसीर ईदगाह सुबह 8.00 बजे
  • होचर ईदगाह सुबह 8.30 बजे
  • सतकनादू ईदगाह सुबह 8.15 बजे
  • चुट्टू ईदगाह सुबह 8.30 बजे
  • बोड़ेया मस्जिद 9.00 बजे
  • ओयना मस्जिद सुबह 8.00 बजे
  • सुकुरहुट्टू बड़ी मस्जिद सुबह 9.00 बजे
  • सुकुरहुट्टू छोटी मस्जिद सुबह 8.45 बजे

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8