हत्‍या कर पत्‍नी के शव के साथ सोया पति, ऐसे खुला राज

अपराध झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। शराब के नशे में पति ने पत्नी की लाठी–डंडे से पीट–पीटकर हत्या कर दी। उसके शव के साथ सोया। सुबह शव को दफनाने की तैयारी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही महुआटोली गांव की है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की रात में दीपक तिर्की (35) ने अपनी पत्नी सरोज तिर्की (27) की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। रविवार की सुबह पत्नी की मृत्यु हो जाने की बात कह गांव में घंट बजवाया दिया। दफन क्रिया को जल्द निपटाने की तैयारी भी कर ली।

दीपक की हरकत से गांव की कुछ महिलाओं को संदेह हुआ। महिलाओं ने उसके घर जाकर मृतका के शरीर पर देखा तो उसके पीठ पर मारपीट के निशान दिखे। इसके बाद उक्त महिलाओं ने ही इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव, एएसआई मदन शर्मा व शस्त्र बल के जवान  महुआ टोली गांव पहुंचे।

पुलिस आरोपी दीपक तिर्की से पूछताछ करने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्‍नी के बीच का विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद दीपक ने पत्‍नी को लाठी से पीटने लगा। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8