Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 21 अप्रैल, 2024

मेष

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नहीं दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी हो सकती है। यात्रा तैयारी के योग बन रहे हैं। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा।

वृष

काम बेमन से करने पड़ेंगे। व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधों में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा। कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएंगे। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन

दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है, परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस कार्य को करने की ठानेंगे, उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क

आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्याह्न तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी। खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यों में सरलता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह

व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यों में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है।

कन्या

अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझकर करें।

तुला

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद संभव है। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक

कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींचतान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य नहीं करें। व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। धन लाभ में विलंब होगा, परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं।

धनु

गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है। व्यर्थ के टकराव होने की आशंका है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानों की प्रगति की सूचना मिलेगी।

मकर

लोगों के बहकावे में नहीं आये, अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। सावधान रहें। धन लाभ के लिये विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। घर में भाई बंधु अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है।

कुंभ

सेहत लगभग सामान्य रहेगी। किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे। धनागम के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन

ग्रह स्थिति में बदलाव आने से घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी के आगे समर्पण कर सकते है। इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8