- Horoscope Today : 20 अप्रैल, 2024
मेष
घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। अनावश्यक धन व्यय होने की हल्की सी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा। दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है, जो काफी फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।
मिथुन
खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क
सामाजिक कामकाज में मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सिंह
नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या
दिन मिला-जुला रहेगा। वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
तुला
किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहित जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। लोगों की मदद से इनकम बढ़ सकती है। कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।
वृश्चिक
दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहना चाहिए। यह अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में सफल रहेंगे। विवाहित शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे।
धनु
दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की आशंका है। चीजों को संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे वे खुश होंगे।
मकर
दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बड़ों से कोई सलाह मिल सकती है।
कुंभ
दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे। इसमें हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है।
मीन
कंट्रक्शन का कार्य करने वालों को कोई बड़ा कांट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में सफलता मिलेगी। सफलता मिलने पर विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लंबे समय से रूके काम में सफलता मिलेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8