Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 5 अप्रैल, 2024

मेष

ग्रह स्थिति और सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदार व संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। त्याग भावना से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सम्मान मिलेगा।

वृष

आपकी कार्यशैली एवं योजना व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन

राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा। मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क

व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ और गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी। काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह

रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहुत खुशी का अनुभव करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अति उत्तम है।

कन्या

दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मंडली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

तुला

कुछ महत्वपूर्ण और उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी। नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक

कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं। नशा से दूर रहें।

धनु

दिन सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर

व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ

कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। इससे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय निकालें।

मीन

व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही कराएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है। फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8