Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 1 अप्रैल, 2024

मेष

बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाएं। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन

परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के योग हैं।

कर्क

थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंद की अनुभूति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

कन्या

सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं।

तुला

दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। कुछ खास काम निपटाने के लिए रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक

बिजनेस में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। परेशानियां दूर होगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से सेहत बेहतर बनी रहेगी। कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है। टेंशन लेने से बचें। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए नया प्लान दिमाग में आ सकता है।

मकर

नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में कई काम हाथ में लेने से तनाव महसूस हो सकता है। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान हो सकता है।

कुंभ

तरक्की के नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। नये विचारों के साथ कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8