
- मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किया सम्मान
रांची। सिविल सेवा-2023 की परीक्षा में सुश्री हर्षिता चामरिया (रांची) और अमन अग्रवाल (चाईबासा) ने सफलता प्राप्त की। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने उन्हें 23 अप्रैल को सम्मानित किया। अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा कि संपूर्ण मारवाड़ी समाज को इन्होंने गौरवान्वित किया है।
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री हर्षिता चामरिया और अमन अग्रवाल को मोमेंटो एवं अंग्वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल मौजूद थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8