रांची। कांके और पिठोरिया में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल महतो टाइगर के नेतृत्व में हनुमान मंदिर लक्ष्मण चौक से पानीकल मुख्य अखाड़ा तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पतरा टोली, सेमर टोली, सीआईपी कॉलोनी, चुड़ी टोला, रिनपास वार्डर लेन, बीएयू कॉलेज गेट, चौड़ी बस्ती के अखाड़े शामिल हुए।
महिला दस्ता युवाओं और पुरुषों के साथ साथ पूरे उत्साह के साथ हाथों में अस्त्र शस्त्र लिए सम्मिलित हुई। इसमें श्री हनुमान, भगवान शिव और मां काली की जीवंत झांकी भी जुलूस में शामिल हुई।
क्षेत्र के बोड़ेया होचर अरसंडे पिठोरिया में भव्य जुलूस निकाला गया अखाड़ा में सभी मंडलियों के बच्चों युवतियों और युवाओं ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांके बाजार टांड़ में मोहम्मद मेराज, नसीम अख्तर, माहिर खान, अब्दुल इमरान, सलीम सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा विभिन्न अखाड़ा के लोगों को माला पहना कर व चना, शरबत पिलाकर उनका स्वागत भी किया।
पिठोरिया क्षेत्र में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। अस्त्र-शस्त्र से लैस महिलाओं द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे गांव का भ्रमण किया। रात में अष्टमी की झांकी निकाली गई। झांकी के साथ जुलूस पूरे गांव का भ्रमण किया, जिसका समापन दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ। पिठोरिया बाजार टांड़ में झंडा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अखाड़ा निमंत्रण के लिए मोटरसाइकिल का जुलूस निकल गया।
झारखंड स्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन 18 अप्रैल को दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया है। महावीर मंडल पिठोरिया के द्वारा प्रतियोगिता में अखाड़ाधारियों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
पिठोरिया दुर्गा मंदिर में बुधवार को नवमी पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दुर्गा पूजा समिति के द्वारा गुरुवार को मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8