महागठबंधन की प्रत्‍याशी जोबा मांझी ने जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। भार संविधान रचयि‍ता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती रविवार को चक्रधरपुर में मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों के अलावे समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड की पूर्व मंत्री व महागठबंधन की प्रत्‍याशी जोबा मांझी ने भी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मांझी ने भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब ने छुआछूत, जातिवाद को मिटाने के लिये आंदोलन किया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताये गये मार्ग पर चलकर ही सभी लोग आपसी मतभेद मिटा पाएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेम्ब्रम, अनूप सिंहदेव, बुधराम उरांव, पप्पु प्रसाद, निर्मल राम, चमरु जामुदा, भरत सिंह गागराई, गोविंद दास, जयद्रत दोंगो, जहांगीर हुसैन, जेम्स कच्छप, स्वरुप चक्रवर्ती, बुधदेव महतो, योगेन्द्र मुंडरी समेत अन्य लोगों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

रेलवे स्थित के एससी-एसटी कर्मचारी संघ की ओर से संघ के कार्यालय में डॉ अंबेडकर को याद किया गया। मौके पर संघ के सदस्यों ने बाबा सहब की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उनके बताये गये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8