चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत ज़िले के सुदूरवर्ती नोवामुण्डी प्रखंड के सारंडा वन क्षेत्र स्थित जम्बाईबुरु में मतदाता जागरुकता के लिए मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मौक़े पर जागरूक मतदाता खिलाड़ी और ग्रामीणों ने मतदान प्रतिज्ञा ली। सेल्फी लिया गया।
फ़ुटबॉल मैच के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों के बीच मतदान करने को लेकर जागरुकता फैलायी गई। सभी को संदेश दिया गया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 13 मई मतदान दिवस पर अवश्य मतदान करें। मतदान करना हम सबका मौलिक अधिकार है।
सभी को जानकारी दी गई कि लोकतंत्र के इस महापर्व में डाले गए प्रत्येक वोट की गिनती होती है। आपका एक वोट लोकतंत्र को सुदृढ़ बनता है। ग्रामीणों को जिला अंतर्गत मतदान के लिए निर्धारित तिथि 13 मई के बारे में भी जानकारी दी गई।
अपील की गई कि सभी मतदाता इस दिन अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएं। अपने एक वोट से सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना सहयोग दें। मौक़े पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुंडी सहित प्रखंड और अंचल के अन्य कर्मी के साथ साथ मतदाता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8