न्याय उलगुलान महारैली को लेकर संयोजक मंडली का गठन

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड के बुकरु गांव में झामुमो प्रखंड समिति द्वारा उलगुलान महारैली व लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में 21 अप्रैल को न्याय उलगुलान महारैली को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने की बात कही गई। प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रचार प्रसार को लेकर संयोजक मंडली का गठन किया गया।

संयोजक मंडली के पदधारी 16 अप्रैल से प्रत्येक पंचायत में जाकर न्याय उलगुलान महारैली में जाने को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, झब्बुलाल महतो, सज्जाद अंसारी, सबीबुल रहमान, शेख सहाबुद्दीन, बिनोद मुंडा, हनीफ अंसारी, रजनी चंद्र पाहन, सागर मुंडा, रंथु उरांव, सहदेव मुंडा, मगरु मुंडा, लक्षन देवी, पिंकी देवी, प्रदीप महतो, मोहम्मद चांद अंसारी, मोहन उरांव सहित कई थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8