भारतीय टीम में चयनित फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। लिटिल विंग्स स्कूल के तत्वावधान में रांची प्रेस क्लब के सभागार में भारतीय अंडर 16 की नवचयनित फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री दिव्यानी लिंडा, उसकी माता और प्रशिक्षक अनवारुल हक को सम्मानि‍त किया गया। आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रंजन कुमार थे। स्कूल के निदेशक रमेन्द्र कुमार ने दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया और 3 सालों तक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि रंजन कुमार ने सुश्री लिंडा को सम्मानित करते हुए गांव से निकलकर देश और विदेश तक झारखंड एवं अपने गांव का नाम रौशन करने पर उसे बधाई दी। मोमेंटो प्रदान किया और भविष्य में किसी भी सहयोग के लिए आश्‍वस्‍त किया।

कार्यक्रम के संयोजक और खेलों को प्रोत्साहित करने वाले जगदीश सिंह जग्गू ने लिटि‍ल विंग्स स्कूल के निदेशक का आभार जताया। कहा कि उन्होंने इस गरीब और लाचार खि‍लाड़ी की आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आने का कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता समेन्द्र लाल द्वारा सम्मानित करने और साइकिल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

समाजसेवी नकुल तिर्की ने कहा कि‍ अब पैसा से अधिक मेहनत और परिश्रम को सम्मान मिलने लगा है। मौके पर बिरसा कश्यप और समेन्द्र लाल ने सुश्री दिव्यानी लिंडा को साइकिल भेंट किया।

सुश्री लिंडा के प्रशिक्षिक एनरूल हक को मुख्य अतिथि रंजन कुमार, रमेन्द्र कुमार, जगदीश सिंह, राणा मिश्रा, नकुल तिर्की ने सम्मानित किया।

अपने शुरुआती दिनों के बारे में सुश्री दिव्यानी लिंडा ने बात की। उसने कहा कि इस कार्यक्रम से मुझे नेपाल के बाद मलेशिया में भी बल और ऊर्जा मिलेगा। इसके लिए उसने स्कूल के निदेशक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8