पलामू। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) आनंद कुमार सोमवार को नौडीहा पहुंचे। वहां संचालित माइंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएमओ ने हो रहे खनन कार्य एवं स्टॉक का निरीक्षण किया। संचालकों को सरकार द्वारा बनाए गए नियमा के अनुसार खनन कार्य करने को लेकर निर्देशित किया। क्षमता से अधिक माइंनिग नहीं करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी माइंनिग संचालकों को ससमय राजस्व जमा कराने की बात कही। डीएमओ ने कहा कि नियम विरूद्ध कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन माइनिग का किया निरीक्षण
नौडीहा में यूपीएस स्टोन एंड चिप्स, संचालक अनुप कुमार एवं पार्टनर, यूपीएस स्टोन, चिप्स, संचालक यूके सिंह एवं पार्टनर, यूपीएस स्टोन चिप्स, संचालक प्रदीप सिंह एडं पार्टनर, नावाडीह स्टोन माइंस, संचालक विश्वनाथ प्रसाद, जय मां शेरवाली स्टोन चिप्स, डीगले माइनिग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं संजय कुमार सिंह माइंनिग का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8