विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के गरदाहा मठ में युवा संघर्ष सेवा के तत्वावधान में रामनवमी जुलूस का आयोजन को लेकर बैठक की गई। महंत महानंद पुरी अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में रामनवमी जुलूस निकालने व भंडारा के आयोजन का निर्णय लिया गया।
रामनवमी के दिन गरदाहा मठ से जुलूस खुटहेरिया, कुशहा, बेलोपाती, पतहरिया होते हुए लमारी कला महावीर मंदिर व महावीर मंदिर से सतबहिनी गेट, महुली, मोखापी, राणाडीह, सोहगाड़ा, शिवपुर, मंडरा व चचरिया होते हुए गरदहा मठ पहुंचकर समाप्त होगा। शाम को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
रामनवमी को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। महंत महानंद पुरी को संरक्षक, अतीश कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेका पांडेय को उपाध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया गया। बैठक में आचार संहिता के मद्देनजर रामनवमी के जुलूस के लिए कांडी थाना को आवेदन के माध्यम से सूचना देने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय, केंद्रीय उपाध्याय, ब्रह्मदयाल उपाध्याय, सुधीर सिंह, रंजय कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र, सोनू पांडेय, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8