जोबा मांझी के प्रचार में गेड़ेडीह पहुंचे कांग्रेस नेता विजय सामाड

राजनीति झारखंड
Spread the love

चकधरपुर। इंडी महागठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए प्रचार करने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय सिंह सामाड ने चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटिहासा पंचायत के ग्राम रोन्डा गेड़ेडीह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस मौके पर विजय सामाड ने बूथ कमेटी के पदधारी एवं ग्रामीणों के साथ लोकसभा चुनाव में जोबा मांझी को वोट देकर विजय बनाने के लिए अपील की।

सामाड ने ग्रामीणों से कहा कि‍ देश बचाना है तो महागठबंधन प्रत्याशी को जितना जरूरी है। जब संविधान बचेगा, तब हम सभी बच पाएंगे। मोदी सरकार हमेशा आदिवासी एवं महिला विरोधी रही है। मणिपुर एवं मध्य प्रदेश की घटना देख लीजिए। मणिपुर में निर्वस्त्र कर महिला को घुमाया गया। वही मध्य प्रदेश में आदिवासी के सिर में बीजेपी नेताओं के द्वारा पेशाब किया गया। हेमंत सोरेन को भी जेल भेजने का काम बीजेपी ने किया।

मौके पर बूथ पदधाकारी रामसिंह बानरा, सोमाय ताईसुम, मातुरा सोय, गेड़े पुर्ति, सोमाय गोप, बागुन सामाड इनके अलावे ग्राम मुंडा एवं ग्रामीणों काफी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8