धनबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद मंडल के धनबाद, गोमो एवं कोडरमा स्टेशन में यात्रियों को ठंडा पानी मिल रहा है। शीतल जल मुहैया कराने के इन स्टेशनों को चुना गया है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य हर संभव पानी यात्रियों तक पहुंचा रहे हैं।
मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सह अध्यक्ष (भारत स्काउट्स एंड गाइड्स) के अनुमोदन और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त स्काउट अनिल कुमार के नेतृत्व में जल वितरण कार्य हो रहा है।
स्काउट्स एंड गाइड्स की सेवा को रेल यात्रियों द्वारा सराहा जा रहा है। द्वितीय श्रेणी के यात्रियों का कहना था कि इस तपती गर्मी में सभी बहुत ही अच्छा और नेक कार्य कर रहे है। क्योंकि प्यास भी लगी हुई रहती है, पर जा नहीं सकते है। एक बार सीट से हटने पर पूरा रास्ता खड़े ही जाना होगा। इसलिए पानी लेने के लिए उतर भी नहीं रहे। ऐसे में ठंडा पानी सीट तक पहुंचा दे रहे हैं, यह काबिल ए तारीफ है।
गोमो स्टेशन पर भी हर जरूरतमंद यात्रियों को पानी मुहैया कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स धनबाद के स्काउट, गाइड्स लीडर्स ने अपना अपना योगदान दिया। यह जल वितरण कार्य आगे भी चलता रहेगा।