- मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने कार्यक्रम किया आयोजित
रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम ‘एवरी किड हेल्दी वीक’ कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी कन्या पाठशाला में बच्चों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इसका प्रशिक्षण जेसीआई इंडिया के जोन ट्रेनी करण चितलांगिया ने दिया।
करण ने बताया कि बच्चों को कितनी देर सोशल मीडिया को देखना चाहिए। अभिभावक के लिए बताया कि वह बच्चों के सोशल मीडिया पर ध्यान दे। बच्चों को फिल्टर लगाकर ही सोशल मीडिया प्रयोग करने दे। उन्होंने बताया कि बच्चों को यूट्यूब जूनियर का उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किया था। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधक ने भी शाखा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और अभिभावक के बीच में इस तरह की जानकारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शाखा की सदस्य शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार, कोमल झुनझुनवाला सहित अन्य उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8