बर्ड फ्लू को लेकर केन्द्रीय टीम रांची में, डीसी के साथ की बैठक

झारखंड
Spread the love

  • बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श

रांची। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए केन्द्रीय टीम के साथ रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की बैठक हुई। होटवार के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा की पृष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार की रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का क्लीजिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन/ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है। बर्ड फ्लू के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक भी किया जा रहा है।

केन्द्रीय टीम द्वारा बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। आपको बतायें कि क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के कुक्कुटों की जांच के क्रम में एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा की पृष्टि हुई है। इसके बाद से ही एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8