इस वीडियो को शेयर कर बोली गीता कोड़ा, बेटी की अस्मिता को …

झारखंड
Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम। भाजपा प्रत्‍याशी गीता कोड़ा पूर्वी गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में रविवार को प्रचार पर गई थी। उस दौरान उन्‍हें रोका गया। गांव में घुसने नहीं दिया गया। इस घटना को लेकर एक वीडियो गीता कोड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जनता से कहा कि अब आप ही इंसाफ करें।

सोशल मीडिया एक्‍स पर वीडियो शेयर कर गीता कोड़ा ने लिखा, ‘आप सभी के आशीर्वाद से जिंदा हूं और सुरक्षित लौटी हूं।’

भाजपा नेता ने आगे लिखा, ‘जनसंपर्क के दौरान पूर्वी गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में जनसंपर्क के दौरान जेएमएम के निरंकुश कार्यकर्ताओं द्वारा मुझ पर और मेरे कार्यकर्ताओं पर तलवार, डंडे और तीर से हमला किया। जिसमें मेरे कई कार्यकर्ता घायल भी हुए। यह सुनियोजित हमला इसलिए किया गया, ताकि मुझे चुनाव प्रचार करने से रोका जा सके। यह हमला मुझ पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर है। इनकी इस गीदड़ भभकी से मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं सिंहभूम की बेटी हूं। सिंहभूम के उत्थान के लिए अपने अंतिम सांस तक लडूंगी।

गीता कोड़ा ने आगे लिखा, ‘मन समर्पित तन समर्पित सिंहभूम के लिए जीवन का कण कण समर्पित।’

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि‍ होती है। आपकी बेटी की अस्मिता को जेएमएम के गुंडों ने खतरे में डाला है। अब आप ही इंसाफ करें।

ये है वीडियो

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8