नाम बदलकर गुमला में रह रहा था बिहार का इनामी अपराधी, गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

  • गुप्त सूचना पर गुमला पुलिस ने उसे दबोचा

गुमला। बिहार का कुख्यात अपराधी और 2 लाख का इनामी विमलेश यादव नाम बदलकर गुमला में रह रहा था। उसे गिरफ्तार करने में गुमला पुलिस को सफलता मिली। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ बिहार के जहानाबाद, अरवल व गया में कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल गिरफ्तार विमलेश यादव की कुंडली खंगाले में गुमला पुलिस जुटी है।

जानकारी के अनुसार विमलेश यादव गुमला के घाटो बगीचा स्थित शांति नगर में किसी राजेंद्र कुमार के घर में डेढ माह से नाम बदलकर रह रहा था। विमलेश यादव पिता महेश यादव अरवल बिहार का रहने वाले हैं। विमलेश यादव पर दर्जनों मामले बिहार में दर्ज है। हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन आरोपों में वह फरार चल रहा था।

विमलेश यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में अपराध की घटना को अंजाम देकर झारखंड के गुमला में अलग नाम से रहकर रहता था। विमलेश गुमला से ही बिहार के जिलों में सेटिंग गेटिंग कर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था। गुमला पुलिस ने उसे सिसई रोड से गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस उसे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बिहार राज्य में विमलेश यादव एक गिरोह का संचालन करता था। गिरोह के जरिए बिहार और झारखंड में घटनाओं को अंजाम दिलवाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8